सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन पर सरकार का बड़ा दांव, अगले 10 साल में 60 अरब डॉलर तक निवेश की तैयारी
नई दिल्ली। सेमीकंडक्टर की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए सरकार पूरी सप्लाई चेन भारत में स्थापित करने की कोशिश में जुट गई है। अगले दस साल में सरकार सेमीकंडक्टर की सप्लाई चेन घरेलू स्तर पर स्थापित करने के लिए 45-60 अरब डालर का खर्च इंसेंटिव व अन्य रूप में कर सकती है।
अमेरिका, जापान, चीन, दक्षिण कोरिया जैसे कई देश सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन के लिए अरबों डालर की सहायता कंपनियों को दे रहे हैं। इस मामले में भारत अगर पीछे छूट गया तो अगले दस साल में भारत सेमीकंडक्टर से जुड़े विभिन्न आइटम का बड़ा आयातक देश बन जाएगा।





