पूर्वी प्रशांत महासागर में ड्रग्स से लदी बोट पर अमिरेका का एक और हमला, तीन की मौत

नई दिल्ली। अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने शुक्रवार को पूर्वी प्रशांत महासागर में नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल नाव पर एक और हमला किया। इस हमले में तीन लोग मारे गए। इस हप्ते का यह तीसरा हमला था और इसके साथ ही मरने वालों की कुल संख्या 200 से ज्यादा हो गई है।

अमेरिकी दक्षिणी कमान ने कैरिबियन सागर और पूर्वी प्रशांत महासागर में घूम रहे कथित नशीले पदार्थों वाले जहाजों के खिलाफ महीनों से चल रहे अभियान के तहत इस ताजा हमले की घोषणा की। उसने कहा कि यह जहाज नशीले पदार्थों की तस्करी के काम में लगा हुआ था और इसे एक घोषित आतंकवादी संगठन चला रहा था। हालांकि इस बात का कोई सबूत नहीं दिया गया।

Related Articles

Back to top button