धरती के पास से गुजर रहा पहाड़ के आकार का विशाल एस्टेरॉयड

वॉशिंगटन: खगोलविज्ञानी अंतरिक्ष में एक दशक में होने वाली दुर्लभ खगोलीय घटना के गवाह बन रहे हैं। पहाड़ के आकार के विशाल एस्टेरॉयड धरती के बेहद पास से गुजर रहा है। इस सप्ताहांत के अंत में यह एस्टेरॉयड की चमक अपने चरम पर होगी, जिसे धरतीवासी घर से तारों को देखने वाली दूरबीन के जरिए देख सकते हैं। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के अनुसार, 887 एलिंडा नामक यह विशाल क्षुद्रग्रह अपने आकार में अमेरिका के मैनहट्टन शहर जितना चौड़ा है।4.2 किलोमीटर चौड़ा एस्टेरॉयडनासा की जेट प्रोपल्शन प्रयोगशाला के अनुसार, पृथ्वी के निकट यह क्षुद्रग्रह 4.2 किलोमीटर (2.6 मील) चौड़ा है। बुधवार 8 जनवरी को यह विशाल आकाशीय पिंड दशकों में पृथ्वी के सबसे करीब 1.23 करोड़ किमी की दूरी पर पहुंचा। यह दूरी पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी से 32 गुना ज्यादा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि एलिंडा अब 2087 तक पृथ्वी के करीब नहीं आएगा।पृथ्वी से टक्कर हुई तो क्या होगा?वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर इतना बड़ा एस्टेरॉयड पृथ्वी से टकरा जाए तो तबाही आ सकती है।

Related Articles

Back to top button