ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर PM मोदी ने ‘एक्स’ पर चेंज की डीपी, PAK को सख्त संदेश
नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा की गई निर्णायक सैन्य कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर एक साल पूरे होने पर आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर (डीपी) बदली है। प्रधानमंत्री की नई डिस्प्ले पिक्चर में भारतीय तिरंगे के साथ ऑपरेशन सिंदूर का आधिकारिक लोगो प्रमुखता से दिखाया गया है।

पीएम मोदी का पोस्ट
इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत को मिली असाधारण विजय हमारे वीर सैनिकों के अद्भुत पराक्रम और देशभक्ति की प्रेरक मिसाल है। उनके अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और कर्तव्यनिष्ठा पर हर देशवासी को गर्व है। उदीर्णमनसो योधा वाहनानि च भारत। यस्यां भवन्ति सेनायां ध्रुवं तस्यां जयं वदेत्।




