दस्तावेज खोजें या हलफनामा दें, रोटावायरस वैक्सीन ट्रायल डेटा गायब होने पर ICMR को फटकार

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना आयोग ने रोटावायरस वैक्सीन के ट्रायल से जुड़े डाटा को लेकर भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) को फटकार लगाई है। आयोग ने उस दावे पर सख्त नाराजगी जताई, जिसमें कहा गया था कि ट्रायल में शामिल प्रतिभागियों का स्तरवार डाटा “रखा ही नहीं जाता”।

यह मामला एक आरटीआई आवेदन से जुड़ा है, जिसमें वैक्सीन परीक्षण के नतीजों का विस्तृत ब्योरा मांगा गया था। खास तौर पर आंत्र अवरोध (आंत में रुकावट पैदा होने वाली स्थिति) के मामलों से जुड़ा डाटा भी मांगा गया था।

Related Articles

Back to top button