‘लिट्टी चोखा खाएंगे, केजरीवाल भगाएंगे’, BJP का नया नारा

‘फर्जी’ मतदाता रजिस्ट्रेशन को लेकर BJP ने दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास के पास प्रदर्शन किया. इसमें एक नारा दिया गया-‘लिट्टी चोखा खाएंगे, केजरीवाल भगाएंगे.’
दिल्ली में ‘पूर्वांचली’ किसे कहा जाता है?
BJP के सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने ‘पूर्वांचल विरोधी केजरीवाल’ जैसे नारे लिखे तख्तियों के साथ अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की. कुछ ने उनके आवास के पास लगे सुरक्षा बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश की. प्रदर्शन के दौरान ‘लिट्टी चोखा खाएंगे, केजरीवाल भगाएंगे’, ‘छठी मैया की जय’ और ‘पूर्वांचल विरोधी केजरीवाल मुर्दाबाद’ जैसे नारे गूंजे. इसकी चर्चा सोशल मीडिया में यूजर कर रहे हैं. दिल्ली में उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के निवासियों को ‘पूर्वांचली’ कहा जाता है.

Delhi Elections: AAP ने कहा, केजरीवाल सीएम चेहरा, BJP चुप क्यों?

Related Articles

Back to top button