Google Maps पर क्यों नहीं दिख रहा गंगा एक्सप्रेसवे? उद्घाटन से पहले ही चर्चा में
नई दिल्ली। भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से बेहतर हो रहा है और इसी क्रम में आज यानी 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के मल्लावां में Ganga Expressway का उद्घाटन करने वाले हैं। ये एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक ट्रेवल करने वालों का सफर काफी आसान बना देगा। करीब 36,000 करोड़ रुपये की लागत से इसे तैयार किया गया है।

इस मेगा प्रोजेक्ट को लेकर लोगों में काफी ज्यादा एक्साइटमेंट देखा जा रहा है। हालांकि, उद्घाटन से पहले ही ये एक्सप्रेसवे एक और वजह से काफी ज्यादा चर्चा में है। दरअसल इतना बड़ा एक्सप्रेसवे अभी तक Google Maps पर दिखाई नहीं दे रहा है। अगर आपके मन में भी ये सवाल चल रहा है कि आखिर ऐसा क्यों? तो चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं…




