क्लॉड शैनन ने रखी थी डिजिटल दुनिया की नींव: 1948 में एक जगह से दूसरी जगह डेटा शेयर करने का बताया था तरीका
अमेरिकी गणितज्ञ क्लॉड एलवुड शैनन की 1948 में आई इंफॉर्मेशन थ्योरी ने आज डेटा शेयरिंग और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग को आसान बनाया है।

क्लॉड एलवुड शैनन कौन थे?
क्लॉड एलवुड शैनन 20वीं सदी के सबसे प्रभावशाली वैज्ञानिकों में गिना जाता था। उनका जन्म 30 अप्रैल 1916 को अमेरिका के मिशिगन में हुआ था। बचपन से ही उनकी रूचि विज्ञान में रही हैं। उन्होंने मिशिगन विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की है। उन्होंने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) से मास्टर और पीएचडी की डिग्री की है।




