जोधपुर पहुंचे संघ प्रमुख Mohan Bhagwat , 5-7 सितंबर को अखिल भारतीय समन्वय बैठक में होंगे शामिल

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत सोमवार दोपहर हवाई मार्ग से 8 दिवसीय प्रवास पर जोधपुर आए। एयरपोर्ट से भागवत सीधे बैठक स्थल आदर्श डिफेंस स्पोर्ट्स एकेडमी लाल सागर पहुंचे, जहां सर संघचालक का तिलक लगा कर स्वागत अभिनंदन किया गया। जोधपुर में 5 से 7 सितम्बर तक अखिल भारतीय समन्वय बैठक आयोजित होगी जिसमें संघ से प्रेरित 32 विविध संगठनों के अखिल भारतीय अध्यक्ष, महामंत्री व संगठन महामंत्री सहित प्रमुख पदाधिकारी हिस्सा लेंगे ।

डॉ. भागवत 9 सितंबर की सुबह तक लालसागर स्थित आदर्श विद्या मंदिर में प्रवास करेंगे। जोधपुर में तीन दिवसीय 5 से 7 सितंबर तक अखिल भारतीय समन्वय बैठक में आरएसएस के सरकार्यवाह व अन्य पदाधिकारी भी मंगलवार से जोधपुर पहुंचना शुरू होंगे।

अखिल भारतीय समन्वय बैठक में होंगे शामिल संघ प्रमुख
जोधपुर के लालसागर क्षेत्र में स्थित आदर्श विद्या मंदिर में होगी। यह बैठक हर साल होती है। पिछले साल सितंबर में यह पालक्काड़ (केरल) में हुई थी। इस बैठक में संघ प्रेरित 32 विविध संगठनों के चयनित पदाधिकारी सहभागी होते हैं। बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित सभी छह सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, सी.आर. मुकुंद (केसी मुकुंद), अरुण कुमार, रामदत्त चक्रधर, अतुल लिमये और आलोक कुमार व अन्य प्रमुख पदाधिकारी, भाजपा से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष भी इस बैठक में उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button