‘सरकार के इरादे पर कभी भी शक न करे मुस्लिम समुदाय’, बोले अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने मुस्लिम समुदाय से सरकार के इरादों पर संदेह न करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में मुस्लिम युवाओं की सेना में भर्ती से कोई पूर्वाग्रह न होने का संकेत मिलता है।

उन्होंने कहा कि भारत एक विशाल जहाज की तरह है। सभी नागरिक नाविक हैं। हम या तो एक साथ मिलकर आगे बढ़ते हैं या फिर एक साथ डूबते हैं। मुस्लिम समुदाय को सरकार के इरादे पर कभी संदेह नहीं करना चाहिए। सशस्त्र बलों में भर्ती यह दर्शाती है कि भारत में मुसलमानों के प्रति कोई पूर्वाग्रह या भेदभाव नहीं है।

Related Articles

Back to top button