गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, सीएम मान बोले ऐतिहासिक कदम; अब दोषियों पर लगेगी कड़ी रोक

पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के खिलाफ कानून लागू हो गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया। मंत्रियों ने कहा कि इससे दोषियों पर सख्त रोक लगेगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने एक्स अकाउंट (पहले ट्वीटर) पर लिखा- “अब यह बिल कानून बन गया है। मैं वाहेगुरु का बहुत शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने इस विनम्र सेवक को ऐसी सेवा का आशीर्वाद दिया है। पूरी संगत का दिल से शुक्रिया।”

मंत्री बैंस ने बताया ऐतिहासिक पल
कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने इस विकास को सभी के लिए ‘बहुत शुभ और ऐतिहासिक पल’ बताया। कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर ने कहा, यह एक यादगार और ऐतिहासिक दिन है। यह कानून उन लोगों के खिलाफ एक मज़बूत रोकथाम का काम करेगा जो समाज में फूट डालने के इरादे से बेअदबी की घटनाएं करते हैं।

Related Articles

Back to top button