पंजाब कांग्रेस नेता खुशबाज जटाना की सड़क हादसे में मौत, दिल्ली से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

पंजाब कांग्रेस के युवा नेता खुशबाज सिंह जटाणा का दिल्ली से बठिंडा लौटते समय करनाल के पास सड़क हादसे में निधन हो गया।

खुशबाज सिंह जटाणा लगातार दो बार जिला कांग्रेस (देहाती) बठिंडा के अध्यक्ष रह चुके थे और पार्टी संगठन को मजबूत करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। वे मूल रूप से फाजिल्का जिले के गांव पन्नीवाला के रहने वाले थे, लेकिन पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो विधानसभा क्षेत्र में अपनी राजनीतिक पहचान बनाई।

Related Articles

Back to top button