स्कूल ऑफ एमिनेंस शिक्षकों को बड़ी राहत, गैर शैक्षणिक ड्यूटी से छूट, अब पढ़ाई और परिणाम सुधार पर पूरा फोकस
पंजाब में स्कूल ऑफ एमिनेंस के शिक्षकों को गैर शैक्षणिक ड्यूटी से छूट दी गई है। अब वे केवल पढ़ाई पर ध्यान देंगे, जिससे विद्यार्थियों के परिणाम और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद बढ़ी है।
शिक्षा विभाग द्वारा जारी नए निर्देशों के अनुसार, अब इन शिक्षकों को केवल शैक्षणिक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करने का अवसर मिलेगा, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई और परिणामों में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
पिछले कुछ समय से विभाग के पास लगातार ऐसी शिकायतें पहुंच रही थीं कि ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ में तैनात शिक्षकों को पढ़ाने के अलावा अन्य प्रशासनिक, सर्वेक्षण, डाटा एंट्री, चुनावी ड्यूटी या विभिन्न विभागीय कार्यों में लगा दिया जाता था।





