पंजाब में सड़कों की बदलेगी तस्वीर, एक हजार करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प; लुधियाना से हुई शुरुआत

पंजाब सरकार शहरी सड़कों के पुनर्निर्माण पर 1,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। मंत्री संजीव अरोड़ा ने लुधियाना में 8.59 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिसमें पुरानी जीटी रोड और एलिवेटेड रोड शामिल हैं।

यह घोषणा वीरवार को लुधियाना पहुंचे निकाय, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री संजीव अरोड़ा ने की। इस दौरान उन्होंने शहर में 8.59 करोड़ रुपये की विभिन्न सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन कर विकास कार्यों की औपचारिक शुरुआत की। वीरवार को सबसे पहले उन्होंने जालंधर बाईपास से बुड्ढा दरिया तक पुराने जीटी रोड में पुनर्निर्माण, चांद सिनेमा से जगराओं पुल तक एलिवेटेड रोड और सग्गू चौक से हंबड़ा रोड तक सड़क के पुनर्निर्माण के लिए परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

 

Related Articles

Back to top button