अब मिनटों में पहुंचेगी पुलिस, CM भगवंत मान ने धूरी से 508 हाई-टेक वाहनों को दिखाई हरी झंडी
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने धूरी में 508 नए क्विक रिस्पांस वाहन पंजाब पुलिस को समर्पित किए। इन वाहनों से 112 हेल्पलाइन पर मिलने वाली सूचना पर पुलिस की प्रतिक्रिया का समय 12-13 मिनट से घटकर 6-7 मिनट हो जाएगा।
इन अत्याधुनिक क्विक रिस्पांस वाहनों के शामिल होने से 112 हेल्पलाइन पर मिलने वाली सूचना का निपटारा पहले से कहीं अधिक तेजी से किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि अब 112 नंबर डायल करने पर पुलिस 6 से 7 मिनट के भीतर पीड़ित तक पहुंच सकेगी, जबकि पहले यह समय 12 से 13 मिनट तक लग जाता था। उन्होंने कहा कि यह कदम राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।





