पाकिस्तान में सरकारी इमारत की छत गिरने से 8 महिलाओं की मौत, 50 से अधिक घायल
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहीम यार खान में एक सरकारी इमारत की छत गिरने से आठ महिलाओं की मौत हो गई और 50 से अधिक घायल हो गईं।
भीड़ के कारण छत धराशायी
राहतकर्मी अशीक महमूद ने बताया कि दुकानदार ने कुछ महिलाओं को छत पर भेज दिया था, जबकि अन्य अंदर ही थीं। भीड़ के वजन से छत अचानक ढह गई। यह घटना पंजाब प्रांत के रहीम यार खान जिले में हुई। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू 1122 के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मलबे के नीचे दबे लोगों को बचाया।





