हरिद्वार में President Draupadi Murmu के दौरे की तैयारियां तेज, शनिवार को होगी रिहर्सल
हरिद्वार का पतंजलि विश्वविद्यालय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संभावित दौरे के लिए तैयार है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए। 1 नवंबर को कार्यक्रम की रिहर्सल होगी। सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रपति के आगमन पर निर्धारित प्रोटोकाल का पालन किया जाए। एक नवंबर को कार्यक्रम की पूर्ण रिहर्सल होगी, ताकि वास्तविक दिन पर सभी व्यवस्थाएं सटीक और समयबद्ध रूप से क्रियान्वित की जा सकें। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि सभी कार्य निर्धारित मानकों और प्रोटोकाल के अनुरूप किए जाएं।




