दिल्ली के 23वें LG के रूप में 11 मार्च को शपथ लेंगे तरणजीत सिंह संधू, क्या है पूरा शेड्यूल?

दिल्ली के नए उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू बुधवार को दोपहर 1:30 बजे लोक निवास में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। दिल्ली हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश उन्हें 23वें एलजी के रूप में शपथ दिलाएंगे।

गौरतलब है कि संधू 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आइएफएस) अधिकारी हैं और अमेरिका से जुड़े मामलों के विशेषज्ञ माने जाते हैं।

करियर काफी प्रभावशाली रहा
तरणजीत सिंह संधू का राजनयिक करियर काफी प्रभावशाली रहा है, विशेषकर भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका अहम रही है। 63 वर्षीय संधू ने 2024 के लोकसभा चुनाव में पंजाब की अमृतसर सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था, हालांकि उन्हें वहां सफलता नहीं मिली थी।

Related Articles

Back to top button