केजरीवाल की गुजरात की जनता से अपील, जागो और झाड़ू चलाकर अपनी सरकार बनाओ

अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में भाजपा के 30 साल के शासन पर हमला बोला, भ्रष्टाचार, पेपर लीक और खराब बुनियादी ढांचे का आरोप लगाया। उन्होंने जनता से ‘अपनी सरकार’ बनाने और ‘झाड़ू चलाने’ का आह्वान किया।

उन्होंने लोगों से पूछा कि भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार, पेपर लीक, टूटी सड़कों, गिरे पूलों, अस्पतालों में बच्चों की मौतों पर कब तक चुप रहेंगे? इस बार पूरे गुजरात में विसावदर करने का मौका है। जिस तरह विसावदर की जनता ने बड़े-बड़ों के सिंहासन हिला दिए, वैसे ही इस बार पूरे गुजरात में करना है। ‘‘आप’’ की अपनी सरकार होगी तो पंजाब की तरह मुफ्त बिजली, इलाज, शिक्षा, हर महिला को एक हजार रुपए समेत सारी सुविधाएं मिलेंगी।

Related Articles

Back to top button