फतेहगढ़ साहिब में बैंक एप चलाने में मदद का झांसा; ठगों ने आढ़ती व उसकी पत्नी के खातों से 25 लाख से अधिक उड़ाए
फतेहगढ़ साहिब में साइबर ठगों ने नेट बैंकिंग में मदद का झांसा देकर एक आढ़ती और उसकी पत्नी के खातों से 25 लाख रुपये से अधिक की ठगी की। ठगों ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर PNB ऐप के माध्यम से पैसे निकाले, फिर WhatsApp वीडियो कॉल से ऐप को अपने फोन से जोड़ा। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई और खाते फ्रीज करवाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ठगों ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए नेट बैंकिंग चलाने में मदद का झांसा दिया और इस वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार गांव नंदपुर कलौड़ निवासी रंजीत सिंह गांव में आढ़त की दुकान चलाता है। उसका पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय शाखा में खाता है, जिसमें नियमित लेनदेन होता रहता है। जून 2025 में वह अपनी पासबुक में एंट्री करवाने के लिए बैंक गया था।




