केजरीवाल-सिसोदिया की रिहाई के खिलाफ आज दिल्ली HC में सुनवाई, CBI ने ट्रायल कोर्ट के आदेश को दी चुनौती

केंद्रीय जांच एजेंसी ने आबकारी घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित सभी 23 आरोपियों को आरोप मुक्त करने के ट्रायल कोर्ट के फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है।

सीबीआई ने ट्रायल कोर्ट के आदेश को रद करने की मांग की है। अपील पर न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ सुनवाई करेगी।

27 फरवरी के आदेश को बताया गलत
सीबीआई ने कहा है कि 27 फरवरी को पास किया गया आदेश स्पष्ट तौर पर गैर-कानूनी, गलत है। अधिवक्ता मनु मिश्रा व अधिवक्ता गरिमा सक्सेना के माध्यम से दायर अपील में जांच एजेंसी ने कहा कि मामले की जांच करने वाले सीबीआई अधिकारी के खिलाफ विभाग कार्रवाई कर आदेश चौंकाने वाला है।

Related Articles

Back to top button