पूर्व CM बेअंत सिंह के गांव की पूरी पंचायत AAP में शामिल, सरपंच संदीप कौर समेत सभी पंच ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के गांव कोटली की पूरी पंचायत आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई है। सरपंच संदीप कौर समेत सभी पंचों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर यह फैसला लिया।

गांव की मौजूदा सरपंच संदीप कौर, पंच हरिंदर सिंह, पंच धर्मपाल सिंह और पंच सरबजीत सिंह अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर पायल हलके के विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने सभी का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button