खरगे बोले- भाजपा की लूट 2025 में हावी रही, नड्डा का पलटवार- जनता आपके झूठ को नकार चुकी है

भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर मोदी सरकार के खिलाफ ”झूठ” फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि मुख्य विपक्षी पार्टी ”झूठ” फैलाने से बाज नहीं आ रही है, जबकि लोग इसे एक के बाद एक चुनावों में नकार चुके हैं।

उल्लेखनीय है खरगे ने एक पोस्ट में भाजपा पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी की ”लूट, भ्रष्टाचार और गलत शासन” 2025 में भी देश के लोगों पर हावी रहा।

नड्डा ने उसी पोस्ट पर पलटवार करते हुए खरगे से पूछा कि कांग्रेस के पास ”झूठ फैलाने” के अलावा और कुछ करने को है नहीं क्या। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक पोस्ट में कह कि कांग्रेस मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र में हार गई, और दिल्ली और बिहार में भी पूरी तरह से समाप्त हो गई।

Related Articles

Back to top button