‘TVK विधायक तोड़ने के लिए दिया 35 करोड़ रुपये का ऑफर’, DMK नेता सेंथिल बालाजी के भाई के खिलाफ केस दर्ज

चेन्नई। तमिलनाडु पुलिस पुलिस ने गुरुवार को डीएमके के पूर्व मंत्री और कोयंबटूर साउथ के विधायक वी. सेंथिल बालाजी के भाई अशोक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया। उन पर आरोप है कि उन्होंने सत्ताधारी पार्टी टीवीके के एक विधायक को 35 करोड़ रुपये का लालच देकर पार्टी छोड़ने के लिए मनाने की कोशिश की थी।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली टीवीके 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और बाद में कांग्रेस और उन अन्य पार्टियों के समर्थन से सरकार बनाई, जिन्होंने डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन के हिस्से के तौर पर चुनाव लड़ा था।

Related Articles

Back to top button