विदेश में बैठे गैंगस्टरों पर शिकंजा, इंटरपोल से ‘सिल्वर नोटिस’ जारी करने की तैयारी; बैंक खाते व वाहन हो जाएंगे सील

पंजाब पुलिस विदेश में बैठे गैंगस्टरों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई कर रही है। इंटरपोल से ‘सिल्वर नोटिस’ जारी करवाकर पुलिस इन गैंगस्टरों की विदेश में स्थित चल-अचल संपत्ति को फ्रीज करने की तैयारी में है। इसका उद्देश्य उनकी आर्थिक मदद को तोड़ना और पंजाब में उनके आपराधिक नेटवर्क को कमजोर करना है। 61 सक्रिय गैंगस्टरों की पहचान की गई है, जिनमें से 38 के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है।

पंजाब पुलिस पहली बार इंटरपोल से ऐसे गैंग्सटरों के खिलाफ ‘सिल्वर नोटिस’ जारी करवाने की प्रक्रिया में जुटी है, ताकि उनकी विदेश में चल-अचल संपत्ति को फ्रीज किया जा सके। ऐसा होने से गैंग्सटर न तो वसूली कर विदेश में अपनी संपत्ति बना पाएंगे और न ही पंजाब में अपने गुर्गों की आर्थिक मदद कर पाएंगे।

Related Articles

Back to top button