रूस से तेल खरीदना बंद करेगा भारत? पुतिन के मंत्री ने दिया जवाब; ट्रंप पर साधा निशाना

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे को खारिज किया है कि भारत रूसी तेल खरीदना बंद कर देगा। लावरोव ने रूसी संसद में कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी या अन्य भारतीय नेताओं से ऐसा कोई बयान नहीं सुना है। उन्होंने दिसंबर 2025 में राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा का जिक्र करते हुए रूस-भारत संबंधों को मजबूत बताया और भविष्य में सहयोग की असीमित संभावनाओं पर जोर दिया।

बुधवार को एक सांसद के प्रश्न का उत्तर देते हुए लावरोव ने कहा, ”आपने उल्लेख किया कि डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की रूसी तेल न खरीदने की सहमति की घोषणा की है। मैंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य भारतीय नेताओं की ओर से ऐसा कोई बयान नहीं सुना है।’

 

Related Articles

Back to top button