दिल्ली में स्कूलों और चंडीगढ़ के दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए गए स्कूल; पंजाब सीएम को भी आया ईमेल
ईमेल के जरिये विभिन्न संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को दिल्ली के चार स्कूलों और चंडीगढ़ के कई सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। हालांकि तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। ईमेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को धमकी दी गई है।

ईमेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को धमकी दी गई है और सचिवालय में आइईडी लगाए जाने का दावा किया गया है। मालूम हो कि एक दिन पहले बुधवार को चंडीगढ़, करनाल व गुरुग्राम के स्कूलों और दिल्ली व मुजफ्फरपुर के कोर्टों को बम से उड़ाने की धमकी झूठी निकली थी।




