UGC के खिलाफ खुलकर विरोध, हापुड़ में लगे भाजपा नेताओं के लिए ‘नो-एंट्री’ पोस्टर
पूरे देश में यूजीसी को लेकर सवर्ण समाज विरोध कर रहा है। हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में भी सवर्ण वर्ग सोशल मीडिया पर भड़ास निकाल रहा है और बैठकों का दौर जारी है। बक्सर गांव में 150 से अधिक घरों पर भाजपा नेताओं के लिए ‘वोट मांगने न आएं’ के पोस्टर लगाए गए हैं। सवर्ण समाज खुद को ठगा महसूस कर रहा है और 1 फरवरी को बाजार बंद करने की रणनीति बना रहा है।

गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर यूजीसी के विरोध में सवर्ण समाज के लोग रणनीति बनाने में जुट गए है। यूजीसी के विरोध में सवर्ण वर्ग विभिन्न नारे एवं कमेंट लिखकर सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। इसी के साथ एक फरवरी को बाजार बंद करने का ऐलान करते हुए रणनीति बनानी शुरू कर दी गई।




