दिल्ली-NCR में आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश, थोड़ी राहत के बाद फिर खराब हुई हवा; AQI 300 के करीब
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश और गरज-चमक का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार की बारिश से मिली अस्थायी राहत के बाद, क्षेत्र की हवा फिर से खराब हो गई है। मंगलवार सुबह दिल्ली का औसत एक्यूआई 287 दर्ज किया गया, जबकि आनंद विहार और पांडव नगर जैसे इलाकों में यह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में 362 तक पहुंच गया। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, मंगलवार सुबह 7.30 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 287 था, जो हवा की ‘खराब’ कैटेगरी में आता है। इससे पहले, सोमवार को एक्यूआई 241 था, जो भी खराब कैटेगरी में था।




