अमित शाह ने केरल के लिए बनाया ‘अंतिम लक्ष्य’, तिरुवनंतपुरम को बताया मील का पत्थर
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार, 11 जनवरी को केरल के लिए अपना अल्टीमेट गोल बताया और यह संकल्प लिया कि वह एक दिन इस राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते हुए देखना चाहते हैं। शाह ने आगे कहा कि वो केरल में पार्टी के किसी सदस्य को मुख्यमंत्री बनते हुए देखना चाहते हैं।

तिरुवनंतपुरम में स्थानीय निकाय चुनाव में जीतकर आए प्रतिनिधियों को अमित शाह ने संबोधित किया। भाजपा नेता ने केरल के विकास और राष्ट्र-विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए पार्टी के लक्ष्य के बारे में बात की और दावा किया कि यह काम केवल बीजेपी ही कर सकती है।




