‘जनता को परेशान करने के लिए नियम ना बनाएं’, इंडिगो संकट पर बोले PM Modi

इंडिगो एयरलाइंस की समस्याओं के बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नियम जनता को परेशान करने के लिए नहीं, बल्कि सिस्टम को सुधारने के लिए होने चाहिए। किरेन रिजिजू ने बताया कि पीएम ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए ताकि यात्रियों की परेशानी कम हो। पीएम ने नीतियों में संवेदनशीलता पर जोर दिया।

पीएम की यह टिप्पणी ऐसे वक्त में आई है जब इंडिगो की कई फ्लाइट्स में तकनीकी खराबी और देरी की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ रहा है और कई उड़ानें रद भी हो रही हैं।

 

Related Articles

Back to top button