’50-50 करोड़ में सेटल कर दूंगा मामला, अमित शाह से है बातचीत…’, पंजाब में गृहमंत्री के नाम पर मांगे करोड़ों रुपये

मुक्तसर में सेतिया पेपर मिल के मालिकों को ब्लैकमेल करने के आरोप में दो व्यक्तियों, हरमंदर सिंह और सतवंत शर्मा, पर मामला दर्ज किया गया है। इन पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और ईडी के नाम का इस्तेमाल कर करोड़ों रुपये मांगने का आरोप है। आरोपियों ने फर्जी ईडी समन भी भेजे थे। पुलिस ने गहन पड़ताल और सरकारी वकील से मशवरा करने के बाद यह कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार सेतिया पेपर मिल के मालिक अजय सेतिया और उनके बेटे चिराग सेतिया ने हरमंदर सिंह के खिलाफ कंपनी का डेटा चोरी करके ब्लैकमेल करने संबंधी पहले ही एक मामला 27 मई 2025 को दर्ज करवाया था, जिस संबंधी हरमंदर सिंह हाईकोर्ट से जमानत पर चल रहा है।

Related Articles

Back to top button