भारत-पाक सीमा पर घुसपैठ का अलर्ट, सुरक्षा के मध्यनजर Pathankot बॉर्डर एरिया में सर्च ऑपरेशन जारी
पठानकोट में भारत-पाक सीमा पर घुसपैठ की आशंका के चलते सुरक्षा एजेंसियों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। बीएसएफ के साथ मिलकर पुलिस बॉर्डर एरिया में जांच कर रही है। पहाड़ीपुर और उज्ज नदी के आसपास के इलाकों में विशेष तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस हाई अलर्ट पर है और खेतों में काम करने वालों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है। धुंध के कारण दृश्यता कम होने से घुसपैठ का खतरा बढ़ गया है।

गौरतलब है कि बीते एक सप्ताह से इनपुट मिल रही है। जिसमें इस एरिया से घुसपैठ की आशंकाएं जताई जा रही हैं। जिसके बाद से ही लगभग पिछले 1 सप्ताह से सर्च अभियान के माध्यम से पूरे एरिया का चप्पा-चप्पा खंगाला जा रहा है। पुलिस हाई अलर्ट पर है।




