सत्य और न्याय की आवाज़ को कोई जेल नहीं रोक सकती: अरविंद केजरीवाल

गुजरात के किसानों के साथ हो रहे अन्याय को रोकने की लड़ाई लड़ते हुए, पिछले 90 दिनों से अधिक समय से जेल में बंद आम आदमी पार्टी के किसान सेल अध्यक्ष राजू करपड़ा का आज जन्मदिन है। ऐसे में आम आदमी पार्टी मज़बूती से राजूभाई करपड़ा और किसानों के समर्थन में खड़ी है। आज पूरे गुजरात में आम आदमी पार्टी द्वारा राजू करपड़ा का जन्मदिन मनाया जा रहा है, वहीं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी राजू करपड़ा को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी हैं।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि गुजरात में किसानों की आवाज़ उठाते हुए पिछले 3 महीनों से जेल में बंद राजूभाई करपड़ा जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर आपको गरीबों और किसानों के हक़ की लड़ाई और अधिक मज़बूती से लड़ने की शक्ति दे। सत्य और न्याय की आवाज़ को कोई जेल कभी नहीं रोक सकती। गौरतलब है कि अक्टूबर महीने में बोटाद के हडदड में पुलिस और किसानों के बीच झड़प हुई थी, तब कड़दा प्रथा के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले आम आदमी पार्टी के राजू करपड़ा और प्रवीण राम सहित कई किसान नेताओं को सरकार द्वारा जेल में डाला गया है।




