Delhi में ऑपरेशन चक्रव्यूह: ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 25 हजार कटे चालान

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ के तहत दो सप्ताह में 24,841 चालान काटे और 144 वाहन जब्त किए। पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा के निर्देश पर चले इस अभियान का उद्देश्य ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन रोकना और सड़क सुरक्षा को मजबूत करना था। बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग और शराब पीकर गाड़ी चलाने जैसे उल्लंघनों पर कार्रवाई की गई। ट्रैफिक पुलिस को जनता से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

इस दौरान ट्रैफिक नियमों के विभिन्न उल्लंघनों में कुल 24,841 चालान जारी किए गए। वहीं, गंभीर ट्रैफिक अपराधों और चोरी के मामलों में संलिप्त पाए गए 144 वाहनों को जब्त किया गया। इसके अलावा, एक वाहन से नशीले पदार्थ बरामद होने पर थाना तिमारपुर में एफआइआर भी दर्ज की गई।

Related Articles

Back to top button