बच्चों ने PM Modi को लिखा पत्र, ‘मोदी अंकल, प्लीज कुछ कीजिए…’ प्रदूषण पर नागरिकों का ‘टेक रियल एक्शन’ अभियान शुरू

दिल्ली। ”मोदी अंकल मेरी उम्र सात साल है और मुझे दोस्तों के साथ खेलना पसंद है, लेकिन मैं बाहर खेलने नहीं जा पा रहा हूं। प्लीज कुछ कीजिए। सर मेरे बेटे को अस्थमा है, पिछले एक महीने से प्रदूषण की वजह से उसकी तकलीफ बढ़ी हुई है। दिल्ली गैस चैंबर बन चुकी है, आपसे विनती है तत्काल जरूरी एक्शन लें।” प्रदूषण को लेकर आम नागरिकों ‘टेक रियल एक्शन’ अभियान शुरू किया है। इसके तहत सरकार को पत्र भेजकर वायु प्रदूषण और पेड़ों की कटाई पर तत्काल कार्रवाई की अपील की जा रही है।

सेहत और भविष्य को सुरक्षित रखने की पहल
इस अभियान का मकसद प्रदूषण के लिए जवाबदेही तय करना, ठोस कदम उठाना और मिलकर काम करने के लिए एक मंच तैयार करना है। लोगों का कहना है कि साफ हवा कोई विशेष अधिकार नहीं, बुनियादी जरूरत है। दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में हालात गंभीर हैं ऐसे में लोगों की सेहत और भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।

 

Related Articles

Back to top button