Politics: मनोज तिवारी (Manoj Tiwari)की उपस्थिति में सैकड़ो लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता : मनीषा आशीष पूनिया
Hundreds of people took membership of BJP in the presence of Manoj Tiwari: Manisha Ashish Poonia
देशभर में भाजपा का सदस्यता अभियान जोरों पर चल रहा है। इसी कड़ी में सुभाष मोहल्ला वार्ड से निगम पार्षद मनीषा आशीष पुनिया के नेतृत्व में सांसद मनोज तिवारी की मौजूदगी में सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मनोज तिवारी ने सभी नए सदस्यों को सदस्य बनने पर बधाई दी और उन्हें आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी के झूठ और छल से परेशान हो चुकी है और इस बार दिल्ली की जनता नरेंद्र मोदी को दिल्ली की बागडोर सौंपना चाहती है।

लोग भाजपा की नीतियों और सुशासन से खुश हैं और बड़े उत्साह के साथ भाजपा से जुड़ रहे हैं। पार्षद मनीषा आशीष पुनिया ने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से जब घर-घर जाकर लोगों से भाजपा से जुड़ने का अनुरोध किया गया तो लोगों ने बड़े उत्साह के साथ इसे स्वीकार किया। कुछ महिलाओं ने खुश होकर कहा कि अब हम भी मोदी जी के सिपाही हैं वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी की नीतियों से लोग तंग आ चुके हैं और दिल्ली विकास के मामले में काफी पिछड़ चुकी है। दिल्ली की जनता बदलाव चाहती है और उन्होंने नए सदस्यों से अनुरोध किया कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में दिल्ली में भाजपा की जीत की रीढ़ बनें। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद सचिन शर्मा, पूर्व पार्षद प्रत्याशी विनोद गुप्ता, मिथिलेश पांडे मंडल अध्यक्ष योगेश पाराशर, अश्वनी शर्मा, सुमित धनखड़, पंकज जैन, प्रियंका शर्मा, आशीष पुनिया, मुकेश शर्मा, डॉ. धर्मवीर गोस्वामी, एसके पंडित, सुनील शर्मा, सोमपाल प्रधान, रमेश सोलंकी, दर्शन लाल, संदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।




