CM बनने के बाद श्योपुर पहुंचे Mohan Yadav, 559 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद श्योपुर का दौरा किया और 559.27 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने लाड़ली बहना सम्मेलन में 1 करोड़ 26 लाख से अधिक बहनों के खातों में 1541 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। मुख्यमंत्री ने श्योपुर में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया और कई नई घोषणाएं भी कीं।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने शहर में करीब तीन किलोमीटर लंबे रोड शो के माध्यम से जनता का अभिवादन किया। जयस्तंभ चौक, गांधी पार्क, मुख्य बाजार और गणेश बाजार से गुजरते रोड शो के दौरान जगह-जगह फूलों की वर्षा की गई।




