Shubhanshu Shukla केंद्र के विकसित भारत बिल्डथान के ब्रांड एंबेसडर बने, पढ़ें क्यों है खास?
अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने वाले पहले भारतीय शुभांशु शुक्ला को केंद्र सरकार के विकसित भारत बिल्डथान का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। बिल्डथान एक राष्ट्रव्यापी नवाचार आंदोलन है जो कक्षा छह से 12 तक के छात्रों को शामिल करने के लिए बनाया गया है। यह शिक्षा मंत्रालय द्वारा अटल नवाचार मिशन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

कब खुले हैं पंजीकरण?
बिल्डथान 23 सितंबर को शुरू हुआ और पंजीकरण छह अक्टूबर तक खुले हैं। लाइव बिल्डथान 13 अक्टूबर को आयोजित होगा और विजेताओं की घोषणा दिसंबर में की जाएगी। बिल्डथान के अंतर्गत कक्षा 6-12 में पढ़ने वाले छात्रों से टीमों में शामिल होने, रचनात्मक रूप से सोचने और वास्तविक जीवन की चुनौतियों का समाधान करने वाले विचार और प्रोटोटाइप विकसित करना शामिल है।




