Army Chief General Upendra Dwivedi ने चीन सीमावर्ती क्षेत्रों का किया दौरा, अग्रिम चौकियों पर सैन्य तैयारियों की समीक्षा
थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सिक्किम में चीन सीमावर्ती इलाकों का दौरा कर सैन्य तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग से भी मुलाकात की। जनरल द्विवेदी के साथ पूर्वी सेना कमान 33 कोर और 17 माउंटेनडिवीजन के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

उन्हें सैन्य इकाइयों की तत्परता, क्षमता वृद्धि योजनाओं और उच्च पर्वतीय क्षेत्र की चुनौतियों के बारे में विस्तृत ब्रीफिंग दी गई। जनरल द्विवेदी ने सीमा क्षेत्र में चल रही तैयारियों की समीक्षा की और क्षेत्र में तैनात नई तकनीकों, विशेषकर स्वदेशी ड्रोन प्रणालियों का जायजा लिया। ये ड्रोन कठिन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात सैनिकों को वास्तविक समय में बेहतर निगरानी और सूचना उपलब्ध करा रहे हैं।




