‘समाज में अनुशासन, सेवा और राष्ट्र भावना को बढ़ावा देना’, PM Modi ने बताया RSS की नींव का क्या है उद्देश्य
PM Modi ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100वें स्थापना दिवस पर संघ की ऐतिहासिक यात्रा और राष्ट्रनिर्माण में इसके योगदान पर अपने विचार साझा किए। PM मोदी कहा कि संघ राष्ट्र निर्माण का विराट उद्देश्य लेकर चला है और व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण का रास्ता चुना है।

इस युग में संघ अनादि राष्ट्र चेतना का पुण्य अवतार है- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्लॉग पोस्ट करते हुए लिखा, 100 वर्ष पूर्व विजयदशमी के महापर्व पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना हुई थी। ये हजारों वर्षों से चली आ रही उस परंपरा का पुनर्स्थापन था,जिसमें राष्ट्र चेतना समय-समय पर उस युग की चुनौतियों का सामना करने के लिए,नए-नए अवतारों में प्रकट होती है। इस युग में संघ उसी अनादि राष्ट्र चेतना का पुण्य अवतार है। ये हमारी पीढ़ी के स्वयंसेवकों का सौभाग्य है कि हमें संघ के शताब्दी वर्ष जैसा महान अवसर देखने मिल रहा है।




