‘तीनों सेनाओं का तालमेल राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी’, Rajnath Singh ने बताया भारत का अगला कदम
रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने सेनाओं के बीच तालमेल को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सरकार तीनों सेनाओं में एकता को बढ़ावा देना चाहती है जो आज के सुरक्षा माहौल में ज़रूरी है। ऑपरेशन सिंदूर में तीनों सेनाओं का तालमेल एक उदाहरण था। उन्होंने अखिल भारतीय त्रि-सेवा रसद एकीकरण पर काम करने की बात कही।
‘अब नहीं लगते महीनों-साल, घंटे-सेकेंड में तय होता है युद्ध’, Cyber War से निपटने के लिए Rajnath Singh ने बताई स्ट्रैटेजी

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तीनों सेनाओं का तालमेल निर्णायक परिणाम देने का एक जीवंत उदाहरण था और इस सफलता को भविष्य की सभी सैन्य कार्रवाइयों के लिए एक मानक बनना चाहिए। मंगलवार को नई दिल्ली के सुब्रतो पार्क में भारतीय वायु सेना द्वारा आयोजित एक सेमिनार के दौरान रक्षा मंत्री ने कहा, ”देवी दुर्गा इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण हैं कि जब चुनौतियां बड़ी और असाधारण होती हैं तो एकीकृत शक्ति अजेय हो जाती है। हमारी सेना परिचालन तत्परता की दिशा में काम कर रही है, और वायु सेना तथा नौसेना भी इस दिशा में काम कर रही हैं।”




