‘अब नहीं लगते महीनों-साल, घंटे-सेकेंड में तय होता है युद्ध’, Cyber War से निपटने के लिए Rajnath Singh ने बताई स्ट्रैटेजी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि युद्ध अब घंटों और सेकेंडों में मापा जाता है। सैटेलाइट ड्रोन और सेंसर युद्ध के स्वरूप को बदल रहे हैं। उन्होंने तटरक्षक बल से भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए कहा और साइबर व इलेक्ट्रॉनिक युद्ध को वास्तविकता बताया। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की लंबी तटरेखा चुनौतियों से भरी है जिसके लिए उन्नत प्रौद्योगिकी और प्रशिक्षित कर्मियों की जरूरत है।

रक्षा मंत्री ने भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) से भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए रोडमैप विकसित करने का आह्वान किया। आईसीजी के कमांडरों के सम्मेलन के 42वें सत्र में राजनाथ ने यह भी कहा कि साइबर और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध अब काल्पनिक खतरों के रूप में नहीं हैं, बल्कि वास्तविकताएं हैं।




