‘त्योहारों पर तनाव पैदा करना साजिश है’, CM Dhami बोले- देवभूमि में बर्दाश्त नहीं की जाएगी मजहबी कट्टरता
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटेलनगर की घटना पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि त्योहारों में तनाव पैदा करना साजिश है। देवभूमि में धार्मिक कट्टरता बर्दाश्त नहीं होगी और अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत का विरोध करने वाली ताकतें अशांति फैला रही हैं। सरकार ने दंगारोधी कानून लागू किया है जिसके तहत दंगाइयों से नुकसान की भरपाई की जाएगी।

देवभूमि में मजहबी कट्टरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसा करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, गृह विभाग ने भी मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है। उपद्रव की किसी भी प्रकार की घटना पर त्वरित कार्रवाई के साथ कड़ाई से निपटा जाएगा।




