पंजाब के मोगा में मां-बेटी समेत बच्चे को बनाया हवस का शिकार, इलाज के लिए तीनों अस्पताल में भर्ती

मोगा के सिटी साउथ में एक महिला, उसकी 10 वर्षीय बेटी और 4 वर्षीय बेटे को अज्ञात व्यक्ति ने हवस का शिकार बनाया। रविवार रात पति की अनुपस्थिति में हमलावर ने उन्हें बेहोश कर दिया। होश आने पर महिला ने पति को बताया और इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंची। पुलिस को सूचना दे दी गई है।

सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला ने बताया कि वह मोगा में किराये के मकान में रहती है। रविवार रात को उसका पति घर पर नहीं था। इस दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति उनके घर में आ घुसा और उनके मुंह पर कोई दवा लगा रुमाल लगाकर बेहोश कर दिया।

Related Articles

Back to top button