पराली जलाने पर सजा और निपटारे पर मिलेगा इनाम, Haryana Government का ‘नायाब कदम’

पराली जलाने की समस्या से निपटने के लिए हरियाणा सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। पराली जलाने पर जुर्माना और एफआईआर दर्ज कराने के साथ प्रबंधन करने वालों को इनाम भी मिलेगा। उपायुक्तों को नियंत्रण कक्ष बनाने के निर्देश दिए गए हैं और पराली प्रबंधन करने वाले किसानों को 1200 रुपये प्रति एकड़ मिलेंगे। सुधीर तंवर के अनुसार सरकार ने नोडल अधिकारियों और निगरानी टीमों का गठन किया है।

Haryana Government

पराली प्रबंधन करने वाले किसानों को इस बार एक हजार रुपये प्रति एकड़ की जगह 1200 रुपये दिए जाएंगे। धान की कटाई के बाद पराली न जले, इसको लेकर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग और राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के सुझाव पर व्यापक कार्ययोजना बनाई गई है। हर गांव में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो कहीं पर भी पराली जलाने की सूचना पर मौके पर पहुंचेंगे।

 

Related Articles

Back to top button