Haryana में बाढ़ का खतरा टला… मुश्किल अभी कम नहीं

हिसार। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना जताई है। वहीं 20 सितंबर के बाद प्रदेश में मानसून की सक्रियता समाप्त हो जाएगी। विभाग इसे मानसून की विदाई मान रहा है। ऐसे में कह सकते हैं कि तीन दिन बूंदाबांदी के बाद 20 सितंबर से मानसून हरियाणा के अधिकतर हिस्सों से विदाई ले लेगा।

Haryana

पहले चरण में हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिण पश्चिमी जिलों से मानसून की विदाई होगी। यह पिछले कुछ सालों से जल्दी है। कारण है कि राजस्थान से मानसून की विदाई होने के बाद यह क्षेत्र उससे अछूता नहीं है।

इस वर्ष के मानसून सीजन की बात करें अबके खूब वर्षा हुई है। सोमवार तक 39 प्रतिशत अधिक वर्षा रिकॉर्ड हुई है। वर्ष 2024 में पूरे मानसून के दौरान सामान्य से पांच प्रतिशत कम वर्षा हुई थी। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि 19 के बाद दो से तीन दिन लगातार वर्षा नहीं होती है तो उसे मानसून की विदाई माना जाता है।

 

Related Articles

Back to top button