टैरिफ तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने PM Modi को मिलाया फोन, जन्मदिन की दी बधाई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन करके उनकी 75वीं जन्मतिथि पर बधाई दी। मोदी ने ट्रंप को धन्यवाद दिया और भारत-अमेरिका साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की प्रतिबद्धता जताई। डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए ट्रंप की पहल का समर्थन किया।

PM Modi

मोदी ने एक इंटरनेट मीडिया पोस्ट में कहा, ‘मेरे मित्र राष्ट्रपति ट्रंप, मेरी 75वीं जन्मतिथि पर आपके फोन काल और हार्दिक बधाई के लिए धन्यवाद। आपकी तरह, मैं भी भारत-अमेरिका की व्यापक और वैश्विक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं।’

 

Related Articles

Back to top button