Prime Minister Modi के उत्तराखंड दौरे को लेकर तैयारियां तेज, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर को उत्तराखंड का दौरा करेंगे। वह उत्तरकाशी और चमोली जिलों में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके बाद जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने आपदा राहत कार्यों की निगरानी की और केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

प्रधानमंत्री के दौरे के देखते हुए शासन स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक में प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।




