ट्रंप टैरिफ से प्रभावित बिजनेस के लिए पैकेज का होगा एलान, Nirmala Sitharaman ने बताया सरकार का प्लान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि अमेरिकी टैरिफ से प्रभावित भारतीय निर्यातकों के लिए सरकार एक समग्र पैकेज पर काम कर रही है। विभिन्न विभाग टैरिफ के प्रभाव का आकलन कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय आयात पर 50% टैरिफ लगाया है जिससे कपड़ा रत्न आभूषण और अन्य क्षेत्रों पर असर पड़ने की संभावना है।

भारतीय आयात पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा
उन्होंने कहा कि हम उनके इनपुट प्राप्त कर रहे हैं। कुछ ऐसा किया जा रहा है जिससे उन निर्यातकों की मदद की जा सके जो 50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ से प्रभावित हुए हैं। जब तक हमें आकलन नहीं मिल जाता, हम यह कैसे मान सकते हैं कि प्रभाव कितना होगा।




